देहरादून: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर स्थित राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया था, जिस कारण आज भी खंडहर, खस्ता हाल दुकानें, जोकि थोड़ी सी बारिश में कभी भी गिर सकती हैं, प्रशासन ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था के कोई उपाय नहीं किए, जिससे हर समय अनहोनी का खतरा बना रहता है।
मोर्चा द्वारा दिसंबर 2018 में जिलाधिकारी देहरादून को पत्र भेजकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया गया था लेकिन 6 महीने बीतने के बाद भी प्रशासन सोया हुआ है। प्रशासन को शायद हादसे/मौतों का इंतजार है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर कोई हादसा होता है तो मोर्चा, जिला प्रशासन पर मुकदमा ठोकेगा।