उत्तराखंड का एक और लाल देश पर कुर्बान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौरी में अभियान के दौरान माईन ब्लास्ट की चपेट में आने से उत्तराखंड के चमोली जिले के सियूण गांव के सुरजीत सिंह राणा शहीद हो गए। हालांकि सेना ने इस बारे में सूचनाएं गुप्त रखीं हैं। सुरजीत सिंह राणा कुछ दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे।
शनिवार की सायं सैन्य अधिकारी की ओर से परिजनों को फोन पर सुरजीत सिंह राणा के शहीद होने की जानकारी दी। इसके बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहीद के पिता शहीद के पिता त्यारा सिंह 22 से पहले गुजर चुके थे। गाव में शहीद की मा विश्वेश्वरी देवी व भाई महावीर राणा रहते हैं।
शहीद सैनिक की चार बहिनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ग्राम प्रधान जगदीश रावत का कहना है कि शहीद की सूचना के बाद गाव में मातम है। सुरजीत 10वी गढ़वाल में सेवारत थे। खबर के बाद पूरा गॉंव शोक में डूब गया है।
एक साल पहले सुरजीत की पत्नी का भी देहांत हो चुका था। उनके कोई बच्चे नही हैं। सुरजीत बहुत ही कर्मठ व बहादुर थे। पिता के ना होने के वाबजूद जैसे-तैसे अपनी पढ़ाई पूरी कर, सेना में भर्ती हुआ था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ')}