देहरादून: पेट्रो पदार्थों की मूल्य बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के भारत बंद का उत्तराखंड में मिलाजुला असर देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार सुबह आठ बजे कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। किन्तु कांग्रेस के आह्वानपर आहुत बंद का शहर में कोई खास असर नहीं दिखाई दिया।
शहरभर में दुकानें हर रोज तक तरह खुली हुई थी। कुछ देर के लिए जबरन कांग्रेसियों ने पल्टन बाजार बंद कराने की कोशिश भी की। जिसका व्यापरियों ने विरोध दर्ज कराया है।प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने शहर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान बंद समर्थन में बाजार और दूसरे संस्थानबंद कराए गये। कांग्रेस हाईकमान के भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए जहांप्रदेश संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी। वहीं व्यापारियों के इसे समर्थन न देने के चलतेइसका कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिला।
इस भारत बंद को प्रेमनगर व्यापार मंडलने समर्थन नहीं दिया। प्रेमनगर में कुछ दुकानें खुली, जबकि कुछ बंद रहीं।
देहरादून के पलटन बाजार में बंद का असर दिखाई दिया। देहरादून में कहीं पेट्रोल पंप बंद रहेतो कहीं खुले रहे। बाकी दून के अन्य बाजार पुरी तरह से खुले रहे।
बस विक्रम टेंपो हर रोज की तरह से चले। दून के पुराने बाजार हनुमान चैक बाजार में अधिकतर दुकानें खुली रही। हरिद्वार जिले में भी बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
बाजपुर में बाजार बंद कराने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए।
पेट्रो पदार्थों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पिथौरागढ़ में बाजार व स्कूल बंद कराए। लोहाघाट में बंद का कोई असर नहीं दिखा।
कांग्रेस समेत विपक्षी दलोंके पेट्रो पदार्थों की मूल्य बढ़ोतरी के खिलाफ भारत बंद नैनीताल में बेअसर रहा। हल्द्वानी में बाजार बंद कराने के दौरान व्यापारियों से कांग्रेसियों की झड़प हुई। इस दौरान पुलिस को बीच में आना पड़ा।
काशीपुर में भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम गेट पर प्रदर्शन किया। रुद्रपुर में बाजार बंद कराने के लिए कांग्रेसी सड़क पर उतरे।
रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, श्रीनगर में बंद बेअसर रहा। यहां पेट्रोल पंप भी खुले रहे। गौचर में 2 घंटे का सांकेतिक बंद रहा।
कोटद्वार में बाजार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। नई टिहरी में मंहगाई के विरोध में बंदका मिलाजुला असर रहा।
चंबा, नई टिहरी में कुछ दुकानें बंद रहीं तो कुछ खुली रही।
नरेंद्रनगर, घनसाली और लंबगावं में सभी दुकानें बंद रहीं। यहां कांग्रेसियों ने बाजार में प्रदर्शन भी किया।
देहरादून में बंद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पलटन बाजार और धामावाला में गुंडागर्दी करते नजर आए। दर्शनी गेट पर जबरदस्ती दुकान बंद करने को लेकर व्यापारियों और कांग्रेसियों में झगड़ा हो गया। दुकानदारों ने कांग्रेस हाय-हाय के लगे नारे लगाए और बाजार खोला।
आरोप है कि दून में बंद कराने के दौरान गगनस्टोर के मालिक देवेंद्र अग्रवाल के सिर पर शटर लग गया। इतना ही नहीं दुकानदार को अंदर बंद कर शटर लगा दिया गया। इसके बाद रैली में मौजूद किसी कार्यकर्ता ने पथराव करने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि दुकानदार गुरजिंदर सिंह से कहा गया कि बंद कोसमर्थन नहीं दिया तो दुकान लूट लेंगे। इस पर दुकानदार ने कहा कि पूर्व में भी दुकान लूटी थी अब क्या दोबारा लूटोगे। बंद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। इंदिरा मार्केट में सेवादल की महिलाओं के साथ बवाल हो गया।
इस दौरान महिलाओं ने छेड़खानी का आरोप भी लगाया। गुस्साए दुकानदारों ने आरोप लगाया कि विधायक स्तर के लोग जो आज तक हाथ जोड़ कर वोट मांग रहे थे वह अब धमका रहे हैं। क्या व्यापारी ऐसे दबेगा। आरोप है कि व्यापारियों के साथ गाली गलौच भी की गई।
व्यापारियों ने कहा कि नेता अपनी दुकान चलाने के लिए हमारी दुकानें बंद करवा रहे हैं। वहीं भारत बंद के दौरान कांग्रेसियों ने घंटाघर पर कब्जा कर लिया। जिससे यहां भारी जाम लग गया। सैकड़ों की संख्या में तैनात पुलिस भीबेबस दिखाई दी। राजपुर रोड, चकराता रोड और दर्शनलाल चैक पर लंबा जाम लग गया। ')}