पौड़ी जनपद के पैठाणी में तीन युवकों की नयार नदी में नहाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पैठाणी के समीप बनास पुल स्थित है। इसी पुल के नीचे 2 बजे के करीब नयार नदी में नहाते वक्त तीनों युवकों की मौत हो गई।
मृतकों में गुरुदेव सिंह(24) पुत्र ठाकुर सिंह, नवीन (22) पुत्र जगमोहन सिंह एवं प्रदीप (22) पुत्र बलवीर सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले तीनों युवक खिर्सू के ग्वाड़ गांव के रहने वाले हैं। गुरुदेव सेना का जवान था, जबकि अन्य दोनों प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। हादसे का पता चलने के बाद से उनके गांव में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पैठाणी थाना पुलिस ने तीनों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नयार नदी में नहाते वक्त सेवा के एक जवान समेत तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए है। तीनों ही खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव के निवासी थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वाड़ गांव से कुछ युवक नहाने के लिए पैठाणी आए थे। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ये सभी पुल के नीचे नहा रहे थे। इसी दौरान उनका एक साथी पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक दो साथी गहरे पानी में उतर गए और देखते ही देखते तीनों नजरों से ओझल हो गए। उनके साथियों ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी। इस पर बचाव दल ने डूबे युवकों की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद कुछ दूरी पर उनके शव बरामद कर लिए गए।
देखिए वीडियो-
')}