पहाड़ की भोली भाली लड़की को बहला फुसलाकर एक महिला ने दरिन्दे के हवाले कर दिया, मामला इसी महीने 3 जनवरी का था, पुरोला के एक गांव की एक नाबालिग छात्रा जो आठवी में पढ़ती थी, संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। नाबालिग छात्रा को पुरोला पुलिस ने नारी निकेतन मेरठ से बरामद किया है। जानकार हैरानी तब हुई जब पता चला कि इस दौरान नाबालिग बलात्कार का शिकार भी हुई।
पीड़िता के बयान और मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे बहला फुसला कर भगा ले जाने वाली गांव की ही एक महिला और कैराना उत्तर प्रदेश के आरोपी युवक सरबर पुत्र खुर्शीद के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गांव की ही एक महिला ने अपने परिचित युवक से फोन पर बात कराने के बाद उसे सहारनपुर जाने वाली बस में बैठा दिया था। सहारनपुर पहुंचकर यहां उसे खुरगान कैराना शामली निवासी सरबरअपने घर ले गया। जहां तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित महिला का फोन आने पर वह युवक उसे कैराना में छोड़कर भाग गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे नारी निकेतन मेरठ भेज दिया।
पुरोला पुलिस ने छात्रा के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर पड़ताल की। इसी दौरान नारी निकेतन मेरठ में छात्रा की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली। न्यायालय के आदेश के साथ मेरठ पहुंची पुरोला थाना पुलिस छात्रा को लेकर शुक्रवार को लौटी। आरोपित महिला और युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
')}