एक दर्दनाक सड़क हादसे में कुमौनी गीतों के लीजेंड सिंगर पप्पू कार्की दा का निधन हो गया। उत्तराखंड में उनके मौत की खबर के बाद शोक की लहर छा गई है। वो बहुत जादा समय से उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े रहे हैं, गायकी के क्षेत्र में उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया था। आज भी आप उनके गीतों को सुनेंगे तो आपको अहसास होगा कि हमने कितने बड़े सितारे को खो दिया है।
पप्पू कार्की साल भर में एक गीत रिलीज करते थे। लेकिन वो हमेशा हिट साबित होता था। पप्पू कार्की ने छोटी सी उम्र में उत्तराखंड की संस्कृति के लिए जो कुछ किया वो हमेशा स्मरणीय रहेगा। परिवार में वो अपनी पत्नी और 9 साल का बेटा छोड़ गए हैं। उनके शोक सन्देश के बाद उनके गांव में ही नहीं पुरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
ये शोक तब और भी बढ़ गया जब एक भावुक गीत जो कि एक दिन पहले रिलीज हुआ था सूना जा रहा है। बता दें कि एक दिन पहले ही उन्होंने अपने ऑडियो गीत ‘चांचरी’ को रिलीज किया था। गीत को जिसने भी सुना वही मंत्र मुग्ध हो गया। किसी ने यह गीत पांच बार देखा तो किसी ने कई बार देख लिया है। इस गीत को सुनकर अब हर कोई भावुक हो रहा है। आप भी इस गीत को सुनकर भावुक हो उठेंगे।
सुरीली आवाज के जादूगर को आज हमने खो दिया हो लेकिन उनकी सुनहरी यादें हमारे जहन में हमेशा रहेंगी। उनकी मधुर आवाज हमारे कानों में यूँ ही गूंजती रहेगी। आप भी देखिये उनके इस गीत को जो कि एक दिन पहले ही रिलीज हुआ था। श्रधांजलि उत्तराखंड के इस महान गायक को।
https://youtu.be/l3_caq-CwZg ')}