पहाड़ी जुबान और पहाड़ी अंदाज हमेशा अपना अलग असर छोड़ता है। जो कोई पहाड़ी रंग में भीग जाता है वो बस पहाड़ का हो जाता है। दरअसल उत्तराखंड में आजकल एक कॉकटेल वीडियो पार्टी सोंग काफी वायरल हो रहा है। मात्र चार दिन में 50000 से जादा हिट्स मिल चुके हैं। वैसे तो गढ़वाली बोली में गाये गीतों को यू-ट्यूब पर ज्यादातर उत्तराखंडी लोग ही देखते हैं। लेकिन यकीन मानिए इस गीत को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है।
वीडियो को देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि अब उत्तराखंड में भी कलाकारों की कमी नहीं है। सुपरहिट गीतों में अभिनय कर चुके संजय सिलोड़ी की एक्टिंग गीत को ख़ास बनाती है इस वीडियो गीत में संजू सिलोड़ी के साथ प्रभाकर पंत एक्टिंग कर रहे हैं। गीत म्यूजिकली डांसिंग बेस का है, रेस्तोरां में किसी पार्टी के दौरान एक पहाड़ी की आदत पर फिल्माया गया है। हमेशा से ही उत्तराखंड में इस तरह के गीत पसंद किये जाते रहे हैं। वीडियो में कलाकारों द्वारा काफी मस्ती की गई है, गीत को संजय सिलोड़ी ने डायरेक्ट किया है।
फिलहाल गीत सुपरहिट जा रहा है। सभी कलाकारों की जमकर तारीफ़ हुई है। सभी कलाकारों में इसके लिए खूब मेहनत की और एक अलग थीम प्रस्तुत की। माना जा सकता है कि आज उत्तराखंड के लोग हर दिशा में तरक्की कर रहे हैं। एक्टिंग से लेकर सिंगिंग का ही फील्ड क्यों ना हो। हर जगह पहाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। तो इस गीत में गीत को समझने में आपको देरी हो सकती है लेकिन एक्टिंग को आप पुरे नंबर दे सकते हैं। तो आप भी जरूर देखें ये वीडियो जिसके गायक कलाकार शुभम भट्ट जी हैं, गुंजन डंगवाल का म्यूजिक इसे सुन्दर गीत बनता है..संजय सिलोडी और प्रभाकर पन्त के साथ साथियों की एक्टिंग और डांस कमाल का है जरूर देखें वीडियो–
https://youtu.be/6hCfWgI0FJw ')}