उत्तराखंड की एक छोटी सी लड़की साक्षी उनियाल सभी के लिए मिसाल बन गई है। साक्षी उनियाल टिहरी गढ़वाल की छोटी सी उम्र में कोयल की आवाज और शब्दों को कहने का तरीका सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, साक्षी का इस बार एक और विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जैसे कि आप लोगों ने पिछली बार उनकी विडियो जरूर देखि होगी जिसमे वो अपनी गांव की उपलब्धियों को सभी के बीच पहुंचा रही थी और साथ ही एक रिपोर्टर की तरह ही रिपोर्टिंग भी कर रही थी, साक्षी का वो विडियो पुरे देश में वायरल हो गया था, जिसे फेसबुक पर 50 लाख लोगों ने देखा था, इस बार साक्षी का विडियो विशेष कर उत्तराखंड के लिए बनाया गया है।
अपनी इस विडियो में साक्षी अपनी भाषा को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगा रही हैं, ख़ास बात ये है कि साक्षी ने गढ़वाली भाषा में इस इस बात को सबके सामने रखा है। छोटी सी बेटी अपनी भाषा में इस तरह की अलग सी रिपोर्टिंग आपको भी बहुत पसंद आएगी, साक्षी ने इस बारे में क्या क्या कहा वो आप विडियो में देख सकते हैं
आपको बता दें कि साक्षी उनियाल टिहरी की रहने वाली है और पिछले दिनों वो छुट्टियों मे अपनी गांव गयी थी तब साक्षी ने एक विडियो बनाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था-
')}