रुद्रप्रयाग: भाजपा प्रदेश संगठन ने भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये जिलाध्यक्ष पद पर विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, कुलेन्द्र राणा, भारत भूषण, उमारानी आर्य, महेश डयूंडी, वेदप्रकाश जमलोकी, जिला मंत्री सरस्वती त्रिवेदी, महावीर कैंतुरा, दर्शन सिंह रावत, राजेश बगवाड़ी, राजेन्द्र बिष्ट, शशि नौटियाल, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट और मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बहुुगुणा सतेन्द्र बत्र्वाल को नामित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। केन्द्र के चार साल के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार उचागर नहीं हुआ है।
इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंन कार्यकर्ताओं को चेताया कि कुछ चंद कार्यकर्ता संगठन में रहकर चुनाव के दौरान दूसरे दलों के लिये कार्य करते हैं।
कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुदर्शन सिंह रौथाण, पूर्व प्रधानाचार्य आदित्यराम पुरोहित ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजयुमो युवा नगराध्यक्ष पद पर प्रवीन सेमवाल,, ग्रामीण मंगी लाल और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर शशि नौटियाल को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नामित किया गया।
इस अवसर पर गढ़वाल लोकसभा पूर्णकालिक डाॅ संजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डाॅ आशुतोषि किमोठी, वाचस्पति सेमवाल, बचन सिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अजय सेमवाल व अनूप सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया। ')}