चमोली: बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा से जुडे़ थराली उपचुनाव में 178 बूथों पर आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह के समय अधिकतर मतदान केन्द्रों पर वोटरों की संख्या कम रही है। दोपहर के समय में वोटिंग केन्द्रों पर भीड़ जुटने शुरू हो जायेगी, थराली में 99 हजार से ज्यादा सामान्य मतदाता हैं, जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 3277 है। 178 बूथों पर मतदान होगा और इसके साथ ही पांच उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। 31 मई को मतगणना होगी।
सबसे पहले सुबह सात बजे तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकपोल किया गया। इसके बाद आठ बजे मतदान शुरू हो गया, भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने नलगांव में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्यासी डॉ. जीतराम भी वोट करने पहुंचेंगे, घाट ब्लॉक के सरपानी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब हो गई। जिसके चलते दूसरी मशीन का इंतजार किया जा रहा है। मतदान साम पांच बजे तक होगा।
आपको बता दें कि विधानसभा थराली के उप चुनाव के मद्देनजर 28 को शासन ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया था। आज के दिन क्षेत्र के शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, व दुकानों में अवकाश है। ')}